अमर उजाला
Wed, 13 September 2023
डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत की ताकत दिखाने वाले पहलवान वीर महान इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की
वृंदावन में रहने वाले प्रेमानंद महाराज के कई वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसमें वह लोगों को नई राह दिखाने और सही पथ पर चलने की सलाह देते दिखते हैं
प्रेमानंद महाराज के पास एक से बढ़कर एक लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अब भारतीय पहलवान वीर महान (रिंकू राजपूत) ने भी उनसे मुलाकात की है
इस दौरान उन्होंने महाराज से पूछा- मैं कुछ समय से आपके सत्संग सुन रहा हूं। पिछले पांच साल से मैं अमेरिका में रेसलिंग कर रहा हूं
वीर ने कहा- माता-पिता दुनिया में नहीं रहे। आप मेरे सपने में आए। अब मुझे यह समझ नहीं आ रहा कि मैं अमेरिका में रहकर रेसलिंग करूं या यहां आकर भक्ति करूं?
This browser does not support the video element.
इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं- हमारी नजर में चाहे अमेरिका हो, भारत हो या विश्व का कोई भी हिस्सा हो, हमारे प्रभु जी की नजर में सब एक ही है
महाराज ने कहा- अनंत ब्रह्मांड उन्हीं का है। सारी भूमि उन्हीं की है। चाहें कहीं भी रहो, बस प्रभु जी के होकर रहो। शरीर बल टिकाऊ नहीं है। आज है, कल नहीं रहेगा, क्योंकि शरीर परिवर्तनशील है
महाराज ने कहा- कहीं भी रहो भगवान के होकर रहो। भगवान का स्मरण करो। जब आपको लगे कि लौकिक उन्नति कुछ नहीं है तो भारत भाग आओ
महाराज ने कहा- हम भी चाहेंगे कि देश का नाम आप जितना ऊपर ले जा सकें, करें। आप अपने बल को बढ़ाएं, अपने भाव को बढ़ाएं, ताकि दिखाई दे कि भारत में भी वीर हैं, महान हैं। ऐसे बल को जागृत कीजिए
ब्राजील के नंबर-1 गोल स्कोरर बने नेमार जूनियर, पेले का तोड़ा रिकॉर्ड