अमर उजाला
Tue, 6 June 2023
बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के नेतृत्व में पहलवान WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं
पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया, जिसकी जांच अभी जारी है
इसी बीच सोमवार को बजरंग, साक्षी और विनेश रेलवे में अपनी-अपनी नौकरी पर वापस लौट गए
हालांकि, सभी पहलवानों ने ये जरूर कहा है कि वह अपनी जिम्मेदारियों पर वापस लौट गए हैं, लेकिन इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी
मंगलवार को बजरंग ने एक वीडियो शेयर किया और आंदोलन का विरोध करने वालों पर निशाना साधा
This browser does not support the video element.
बजंरग ने लिखा- चुपचाप सहते रहो तो अच्छे, बोलो तो तुमसे बुरा कोई नहीं
बजरंग ने एक और ट्वीट के जरिये आंदोलन के खिलाफ बोलने वालों पर निशाना साधा था
बजरंग ने लिखा, ''हमारे मेडलों को 15-15 रुपए के बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गए हैं। हमारी जिंदगी दांव पर लगी हुई है, उसके आगे नौकरी तो बहुत छोटी चीज है
बजरंग ने लिखा- अगर नौकरी इंसाफ के रास्ते में बाधा बनती दिखी तो उसको त्यागने में हम दस सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएंगे। नौकरी का डर मत दिखाइए
33 साल के इस WWE सुपरस्टार ने साथी रेसलर को रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज