ट्रंप के मुरीद हुए पहलवान हल्क होगन, भरी महफिल में फाड़ी अपनी टी-शर्ट

अमर उजाला

Fri, 19 July 2024

Image Credit : Twitter

WWE के पूर्व दिग्गज रेसलर हल्क होगन अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के मुरीद हो गए हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए

Image Credit : Twitter

दरअसल, अमेरिका के मिल्वॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों की भीड़ में हल्क होगन भी मौजूद थे

Image Credit : Twitter

उन्होंने ट्रंप के समर्थन में मंच से अपनी बात रखी। 70 साल के हल्क होगन ने अपने चिर परिचित हल्कमेनिया वाले अंदाज में ट्रंप और उनके समर्थकों की सराहना की

Image Credit : Twitter

हल्क होगन ने कहा कि मुझे यकीन है कि ये लोग अमेरिका को वापस पटरी पर लेकर आएंगे और एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाएंगे

Image Credit : Twitter

हल्क होगन ने ट्रंप को अमेरिका का रियल हीरो बताते हुए कहा कि आइए, एक बार फिर ट्रंप के जरिए अमेरिका को दोबारा से महान बनाएं।

Image Credit : Twitter

इतना कहने के बाद उन्होंने अपनी जैकेट उतारकर टीशर्ट फाड़ दी। उन्होंने टीशर्ट के अंदर एक और टीशर्ट पहनी हुई थी, जिस पर ट्रंप और वेंस का नाम लिखा हुआ था

Image Credit : Twitter

उनके ऐसा करते ही ट्रंप सहित वहां मौजूद सभी लोगों ने होगान को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। इस दौरान ट्रंप बेहद खुश नजर आए और हल्क होगन के लिए तालियां बजाने लगे

Image Credit : Twitter

This browser does not support the video element.

अमेरिका के मिल्वॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने आधिकारिक तौर पर रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार कर ली

Video Credit : Twitter

अल्काराज ने जोकोविच को हराया, जीता चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब

विंबलडन (ट्विटर)
Read Now