'छह ग्रैंड स्लैम जीतना भी समाज के लिए काफी नहीं था' सानिया मिर्जा ने क्यों कहा ऐसा?

अमर उजाला

Sat, 2 March 2024

Image Credit : Social Media

भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने समाज में महिलाओं की सफलता को लेकर आत्मनिरीक्षण करने की अपील की है

Image Credit : सोशल मीडिया

कुछ महीने पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक लेने वाली पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने समाज में अभी भी लिंग भेदभाव को दर्शाया है

Image Credit : सोशल मीडिया

सानिया ने  एक विज्ञापन 'छोटी सोच' पर रिएक्ट किया है और सोशल मीडिया पर उसे एक प्रेरित करने वाला मैसेज पोस्ट किया

Image Credit : Social Media

विज्ञापन में दिखाया गया था कि कैसे एक समाज एक महिला की सफलता का अवमूल्यन करता है। विज्ञापन में सामाजिक कलंक के कारण संघर्ष के दौरान एक स्वतंत्र महिला की भावनाओं को भी चित्रित किया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस विज्ञापन में एक महिला अपने भाई को समझाती है कि कैसे औरत जितना आगे बढ़ती है, दुनिया की सोच उतनी छोटी होती जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग उसकी जीत को स्वीकार ही नहीं करना चाहते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

इसी विज्ञापन को रिट्वीट करते हुए सानिया ने लिखा- 2005 में मैं WTA खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला थी। बड़ी बात, है न? 

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने लिखा- जब मैं डबल्स में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी थी तो लोग यह जानने के लिए बेचैन थे कि मैं घर कब बसाउंगी। छह ग्रैंड स्लैम जीतना समाज के लिए काफी नहीं था

Image Credit : सोशल मीडिया

सानिया ने लिखा- मैं अपने सफर में मिले समर्थन के लिए आभारी हूं, लेकिन खुद को ये सोचने से नहीं रोक सकी कि क्यों एक महिला की उपलब्धियां उसके कौशल और काम के बजाय लैंगिक 'अपेक्षाओं' और दिखावे के बारे में चर्चाओं को आमंत्रित करती हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा- मैं जानती हूं कि समाज के बारे में वास्तविक बातचीत करना कठिन और कभी-कभी असुविधाजनक होता है, लेकिन हम महिलाओं की सफलता के साथ कैसे जुड़ते हैं, इस पर आत्मनिरीक्षण करना जरूरी है

Image Credit : सोशल मीडिया

युगल में पूर्व विश्व नंबर एक सानिया मिर्जा ने छह ग्रैंड स्लैम खिताब जीते - तीन महिला युगल में और तीन मिश्रित युगल में

Image Credit : सोशल मीडिया

इस आलीशान टेंट हाउस में रहेंगे अंबानी के मेहमान, सामने आईं तस्वीरें

Saina Nehwal Instagram
Read Now