अमर उजाला
Sun, 14 July 2024
टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन 2024 का पुरुष एकल मुकाबला रविवार को नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्काराज के बीच खेला गया
फाइनल मैच में अल्काराज ने स्टार टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से करारी शिकस्त दी
36 वर्षीय सर्बियाई स्टार के पास अपनी पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका था। हालांकि, वह इस मौके को भुना नहीं पाए
अल्काराज ने अपने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। अल्काराज ग्रैंड स्लैम खिताब का बचाव करने में कामयाब रहे
अल्काराज और जोकोविच के बीच खेला गया यह मुकाबला 2.27 घंटे चला। स्पेन के खिलाड़ी ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाया। उन्होंने शुरुआती दो सेट अपने नाम किए
इसके बाद तीसरे सेट में जोकोविच ने वापसी की, लेकिन वह मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाए
अल्काराज ने अब तक चार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले हैं और दिलचस्प बात यह है कि उन्हें अब तक इसमें हार नहीं मिली है
अनंत-राधिका की शादी में पहुंचे धोनी-जॉन सीना समेत खेल जगत के कई सितारे, देखें तस्वीरें