अमर उजाला
Wed, 12 July 2023
जहां एक तरफ विंबलडन अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक बाज है जो किसी सेलिब्रिटी की तरह खूब नाम कमा आ रहा है
अगर आप विंबलडन देख रहे हैं तो अक्सर स्क्रीन पर दिखने वाले एक बाज पर गौर करिएगा
यह बाज कबूतर या किसी दूसरी पक्षी को कोर्ट के आसपास फटकने तक नहीं देता है, इस बाज का नाम रूफस है, रूफस दुनियाभर में हीरो बन चुका है
इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इससे जुड़ा सवाल क्विज शो वगैरह में भी पूछा जा चुका है
रूफस हमेशा विंबलडन की छत या किसी ऊंची जगह पर बैठकर आसमान में उड़ते परिदों पर कड़ी निगाह रखता है
This browser does not support the video element.
विंबलडन के दो हफ्तों के दौरान तो रूफस खासा एक्टिव रहता है। 2012 के ओलंपिक के दौरान भी उसने आसमान से फटकने वाले परिंदों पर खास निगाह रखा
This browser does not support the video element.
दरअसल कबूतर विंबलडन के सेंटर कोर्ट की छत पर काफी मंडराते हैं और मैच के दौरान बाधा भी डालते है, त ब बाज की सेवाएं ली गईं
This browser does not support the video element.
रूफस आमतौर पर एक रेडियो ट्रांसमीटर पहने रहता है, जिससे इसे ट्रैक किया जा सके, हालांकि इस ट्रांसमीटर को वो दिन में ही पहनता है, रात में इसे हटा दिया जाता है
मैच देखने आने वाले फैंस उसके साथ फोटो जरूर खिंचवाते हैं, हालांकि ये मौका सभी को नहीं मिल पाता
Wimbledon: सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच, फेडरर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की