विंबलडन का यह 'बाज' है खास, किसी सेलिब्रिटी से नहीं है कम

अमर उजाला

Wed, 12 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

जहां एक तरफ विंबलडन अपने अंजाम तक पहुंचने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक बाज है जो किसी सेलिब्रिटी की तरह खूब नाम कमा आ रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

अगर आप विंबलडन देख रहे हैं तो अक्सर स्क्रीन पर दिखने वाले एक बाज पर गौर करिएगा

Image Credit : सोशल मीडिया
यह बाज कभी स्टेडियम की छत पर चौकन्ना बैठा होगा, तो कभी इधर-उधर उड़कर टेनिस कोर्ट का जायजा ले रहा होगा
Image Credit : सोशल मीडिया

यह बाज कबूतर या किसी दूसरी पक्षी को कोर्ट के आसपास फटकने तक नहीं देता है, इस बाज का नाम रूफस है, रूफस दुनियाभर में हीरो बन चुका है

Image Credit : सोशल मीडिया

इसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इससे जुड़ा सवाल क्विज शो वगैरह में भी पूछा जा चुका है

Image Credit : सोशल मीडिया

रूफस हमेशा विंबलडन की छत या किसी ऊंची जगह पर बैठकर आसमान में उड़ते परिदों पर कड़ी निगाह रखता है

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

यह काम रूफस एक दो साल से नहीं बल्कि पिछले कई वर्षों से करता आ रहा है, उससे पहले यह काम हमीस नाम का बाज किया करता था
Video Credit :

विंबलडन के दो हफ्तों के दौरान तो रूफस खासा एक्टिव रहता है। 2012 के ओलंपिक के दौरान भी उसने आसमान से फटकने वाले परिंदों पर खास निगाह रखा

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

दरअसल कबूतर विंबलडन के सेंटर कोर्ट की छत पर काफी मंडराते हैं और मैच के दौरान बाधा भी डालते है, त ब बाज की सेवाएं ली गईं

Video Credit :

This browser does not support the video element.

रूफस आमतौर पर एक रेडियो ट्रांसमीटर पहने रहता है, जिससे इसे ट्रैक किया जा सके, हालांकि इस ट्रांसमीटर को वो दिन में ही पहनता है, रात में इसे हटा दिया जाता है

Video Credit :

मैच देखने आने वाले फैंस उसके साथ फोटो जरूर खिंचवाते हैं, हालांकि ये मौका सभी को नहीं मिल पाता

Image Credit : सोशल मीडिया

Wimbledon: सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच, फेडरर के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

सोशल मीडिया
Read Now