अमर उजाला
Sun, 16 July 2023
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन 2023 के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर इतिहास रच दिया
वर्ल्ड नंबर वन 20 साल के अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो 36 साल के जोकोविच को खिताबी मुकाबले में 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया
टेनिस दुनिया के उन खेलों में शामिल है, जिनमें इनामी राशि के तौर पर करोड़ों रुपये दिए जाते हैं
विंबलडन में खिलाड़ियों पर इनामी राशि की बारिश हुई, इस बार इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 480 करोड़ रुपये (44.7 मिलियन पाउंड्स) रही
पुरुष सिंगल्स के चैंपियन अल्काराज और महिला सिंगल्स की चैंपियन मार्केटा वोंड्रोसोवा को इनामी राशि के तौर पर 25-25 करोड़ रुपये (2.35 मिलियन पाउंड्स) मिले
पुरुष सिंगल्स के उपविजेता नोवाक जोकोविच और महिला सिंगल्स की उपविजेता ओंस जेब्यूर को इनामी राशि के तौर पर 13-13 करोड़ रुपये मिले
इसी तरह से महिला-पुरुष दोनों कैटेगरी में पहले राउंड में बाहर होने वालों को 59 लाख रुपये, जबकि दूसरे राउंड से बाहर होने वालों को 91 लाख रुपये मिले
तीसरे राउंड से बाहर होने वालों को 1.4 करोड़ रुपये, राउंड ऑफ-16 से बाहर होने वालों को 2.22 करोड़ रुपये मिले
क्वार्टर फाइनल से बाहर होने वाले खिलाड़ियों को 3.65 करोड़ रुपये और सेमीफाइनल से बाहर होने वालों को 6.44 करोड़ रुपये मिले
इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 480 करोड़ रुपये पिछले साल यानी 2022 विंबलडन की तुलना में 11.2 प्रतिशत ज्यादा है; 2022 में विंबलडन चैंपियन को 21.49 करोड़ रुपये मिले थे
इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियंस जोकोविच (पुरुष) और अरीना सबालेंका (महिला) को इनामी राशि के तौर पर 17-17 करोड़ रुपये मिले थे
वहीं, इस साल फ्रेंच ओपन जीतने वाले जोकोविच (पुरुष) और इगा स्वियातेक (महिला) को इनामी राशि के तौर पर 20-20 करोड़ रुपये मिले थे
वहीं, 2022 यूएस ओपन विनर्स अल्काराज (पुरुष) और इगा स्वियातेक (महिला) को इनामी राशि के तौर पर 21-21 करोड़ रुपये मिले
विंबलडन फाइनल में आपा खो बैठे जोकोविच, गुस्से में रैकेट तोड़ा, VIDEO