अमर उजाला
Wed, 12 July 2023
विंबलडन अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है, मेंस हो या विमेंस सिंगल्स, दोनों में सेमीफाइनल राउंड की शुरुआत होगी
मंगलवार को क्वार्टरफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सातवीं वरीयता प्राप्त रूस के आंद्रे रुबलेव को 4-6, 6-1, 6-4, 6-3 से हरा दिया
इस जीत के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंच गए, जोकोविच रिकॉर्ड 46वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे
इस मामले में उन्होंने टेनिस के पूर्व दिग्गज स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की
सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त यानिक सिनर से होगा
जोकोविच अगर चैंपियन बनते हैं तो यह उनका 24वें ग्रैंडस्लैम होगा, वहीं वह लगातार पांचवीं बार और कुल आठवीं बार विंबलडन चैंपियन बनेंगे
इन दोनों मामलों में भी वह रोजर फेडरर की बराबरी करेंगे, फेडरर ने 2003 से लेकर 2007 तक लगातार यह खिताब जीता था
माथे पर तिलक, शिव का पक्का भक्त, WWE में वीर महान मचा रहे तहलका