अमर उजाला
Mon, 20 January 2025
ओलंपिक में दो-दो पदक जीत चुके भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रविवार को हिमानी मोर से शादी की घोषणा की
नीरज ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ इस निजी कार्यक्रम की कई तस्वीरों साझा कीं, जिससे फैंस चौंक गए
नीरज और हिमानी की शादी हिमाचल में 40-50 करीबी मेहमानों की मौजूदगी में हुई। नीरज ने फैंस से समर्थन और आशीर्वाद भी मांगा।
27 साल के नीरज की 25 वर्षीय पत्नी हिमानी टेनिस खिलाड़ी हैं। वह सोनीपत की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल में की।
हिमानी के पिता का नाम चांद राम है। हिमानी फिलहाल न्यू हैंपशायर की फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं।
वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं। वहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री पूरी की। उनका एक भाई हिमांशु है और वह भी एक टेनिस खिलाड़ी है।
हिमानी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के बाद ताइपे में 2017 विश्व विश्वविद्यालय खेलों में भाग लिया।
उनके स्कूल की वेबसाइट कहती है कि हिमानी ने 2016 में मलेशिया में आयोजित विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरज और हिमानी की शादी दो दिन पहले हुई थी। वे हनीमून के लिए फिलहाल विदेश गए हैं
अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) की वेबसाइट के अनुसार, हिमानी की करियर की सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय रैंकिंग 2018 में एकल में 42 और युगल में 27 थी।
उन्होंने 2018 में सिर्फ एआईटीए प्रतियोगिताओं में खेलना शुरू किया था।
मैसेचुसेट्स में एमहर्स्ट कॉलेज में हिमानी महिला टेनिस के सहायक कोच के रूप में सूचीबद्ध हैं। वहां पढ़ाई के साथ-साथ अन्य काम की इजाजत है
परिणय सूत्र में बंधे भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, देखें तस्वीरें