अमर उजाला
Thu, 17 April 2025
दो बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता भारतीय महिला मुक्केबाज निकहत जरीन लखनऊ में जारी अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं
निकहत ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के दौरान 'खिलाड़ियों की राह, आसान या मुश्किल' सत्र में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी मौजूद थे
निकहत से इस दौरान इस खेल को चुनने और उनके करियर को लेकर सवाल पूछे गए। इस पर उन्होंने कहा, मैंने पिता से पूछा कि मुक्केबाजी क्या लड़के ही कर सकते लड़कियां नहीं कर सकतीं? इस पर मेरे पिता ने कहा, नहीं लड़कियां भी बॉक्सिंग कर सकती हैं, लेकिन हमारे सोसायटी को लगता है कि लड़कियां इस खेल को खेलने के लिए इतनी मजबूत नहीं हैं।
भारतीय मुक्केबाज ने कहा, मुझे शुरू में बहुत मार पड़ी थी। मार तो अभी भी पड़ती है जब मैं लड़कों से फाइट करती हूं, लेकिन शुरू में इतनी मार पड़ी थी कि जब एक प्रैक्टिस सेशन था, तो एक लड़के ने मुझे इतना मारा कि मेरे नाक से खून निकलने लगा
उन्होंने कहा, मेरे टीशर्ट पर उसके दाग रह गए थे और मैं घर उसी हालत में गई थी। जब मेरी मां ने मुझे देखा तो रोने लग गई। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं तुम्हें बॉक्सिंग में नहीं डाल रही थी
निकहत ने बताया, उन्होंने बोला तेरा चहरा खराब हो जाएगा तो शादी कौन करेगा? मैंने बोला मां टेंशन क्यों ले रही नाम होगा तो दुल्हों की लाइन लग जाएगी
जब पीएम मोदी ने विजेंदर सिंह को दिया था 'गुरु मंत्र', संवाद में बॉक्सर ने किया खुलासा