अमर उजाला
Tue, 6 August 2024
ताहिती में पेरिस ओलंपिक खेलों की सर्फिंग प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार दोपहर जब सभी की निगाहें समुद्र में अपना कौशल दिखा रहे खिलाड़ियों पर टिकी थी
तभी वहां एक नया दर्शक पहुंच गया जो थी एक व्हेल। सर्फिंग छोड़ सब व्हेल द्वारा दिखाए जा रहे कर्तब को देखने लगे
ब्राजील की तातियाना वेस्टन वेब और कोस्टा रिका की ब्रिसा हेनेसी जब सेमीफाइनल मैच में प्रतिस्पर्धा कर रहे थे तभी वहां व्हेल पहुंच गई
वह हालांकि खिलाड़ियों से सुरक्षित दूरी पर थी और इसलिए प्रतियोगिता जारी रही
लेकिन दर्शकों और फोटोग्राफरों की निगाहें खिलाड़ियों से हटकर व्हेल पर टिक गई और उन्होंने इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया।
दुनिया भर में सर्फिंग के दौरान पक्षियों, सील और यहां तक कि शार्क का दिखना आम बात है
दर्द से कराहतीं दिखीं निशा, हार के बावजूद जीता फैंस का दिल, देखें