अमर उजाला
Sat, 11 November 2023
बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इन दिनों अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से बाहर हैं
वह कोई खास टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रही हैं और पति और भारत के स्टार शटलर पारुपल्ली कश्यप के साथ समय व्यतीत कर रही हैं
साइना ने दिवाली के अवसर पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही वह दिवाली के लिए फैंस को शुभकामनाएं भी देती नजर आईं
साइना ने दिवाली की तैयारियों की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा- दिवाली पार्टी तैयार है
इन तस्वीरों में साइना पारंपरिक पोशाक में नजर आईं। वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं
This browser does not support the video element.
वहीं, पी कश्यप ने लिखा- अपने भीतर की रोशनी को दिवाली के दीयों की तरह चमकने दें। साइना ने कश्यप के साथ डांस भी किया
33 साल की साइना 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप में एक रजत और एक कांस्य भी जीता है
साइना कॉमनवेल्थ गेम्स में तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य जीत चुकी हैं। वहीं, एशियन गेम्स में दो कांस्य जीत चुकी हैं
प्रो कबड्डी लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी