अमर उजाला
Wed, 1 February 2023
बजट में खेल-खिलाड़ियों को क्या मिला?
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश किया
पिछले कुछ वर्षों में भारतीय एथलीट्स ने पूरी दुनिया में चमक बिखेरी है, ऐसे में केंद्र सरकार ने भी तोहफा दिया है
केंद्र सरकार ने युवा और खेल मामलों के मंत्रालय के लिए 3397.32 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है
पिछले साल के बजट से 723.97 करोड़ रुपये ज्यादा है
2023-24 के लिए खेलो इंडिया के बजट को 1000 करोड़ रुपये कर दिया गया है
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को मिलने वाले बजट में 36.09 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है
NADA और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला NDTL, अब SAI पर निर्भर रहने की जगह सीधे राशि प्राप्त करेगी
इस साल भारतीय टीम को कई अहम प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेना है। इसमें 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक ह्वांगझू में होने वाले एशियन गेम्स शामिल हैं
राष्ट्रीय खेल महासंघों के बजट में 45 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है और यह 325 करोड़ रुपये का हो गया है
किसी 5 स्टार होटल से कम नहीं है अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम