अमर उजाला
Thu, 3 June 2021
ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया
जानिए ऐसे 10 रेसलर्स के बारे में जो वास्तव में किसी दूसरे देश के हैं, पर डब्ल्यूडब्ल्यूई ने उन्हें किसी और देश का बना दिया
शोहरत से ज्यादा विवादों से नाता रखने वाले डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार मुहम्मद हसन को अरबी सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित किया गया लेकिन असल में वो अमेरिकी हैं
This browser does not support the video element.
डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार कोफी किंग्सटन को जमैका के रेसलर के रूप में दिखाया गया लेकिन असल में वो घाना से आते हैं
डब्ल्यूडब्ल्यूई में योकोजूना को जापानी सूमो रेसलर के रूप में दिखाया जाता था जबकि उनका जन्म कैलिफ़ोर्निया में हुआ था
अकीम ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में कई देशों का प्रतिनिधित्व किया जिसमें अफ्रीकी से लेकर ट्राइबल डांस तक करते हुए दिखाया गया जबकि वो एक अमेरिकी हैं
डब्ल्यूडब्ल्यूई में इवान कोलोफ को खतरनाक रूसी सुपरस्टार्स के रूप में दिखाया जाता था लेकिन उनका संबंध अमेरिका से है
This browser does not support the video element.
रुसेव की पार्टनर होने के चलते लाना को रूसी स्टार ही माना जाने लगा था लेकिन असल में उनका जन्म अमेरिका के फ्लोरिडा में हुआ था
रुसेव बुल्गारिया से आते हैं और उनका जन्म प्लोवदिव में हुआ था लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई में उन्होंने रूस का प्रतिनिधित्व करने का फैसला लिया
अली डब्ल्यूडब्ल्यूई में जगह बनाने वाले पहले पाकिस्तानी रेसलर हैं लेकिन उनका जन्म अमेरिका में हुआ था
हमेशा अमेरिकी सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित होने वाले केन असल में स्पेन से आते हैं
This browser does not support the video element.
भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स मूल रूप से कनाडा के निवासी हैं,लेकिन उन्हें भारत का सुपरस्टार माना जाता है
कबाड़ से क्रिकेट तक गेल की कहानी