पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह का हिस्सा होंगे टॉम क्रूज

अमर उजाला

Fri, 2 August 2024

Image Credit : Tom Cruise Instagram

हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज के 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक के समारोपन समारोह में हिस्सा लेने की उम्मीद है। ‘डेडलाइन’ प्रकाशन ने विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी

Image Credit : Tom Cruise Instagram

मिशन इम्पॉसिबल सीरीज, टॉप गन और ऐज ऑफ टुमॉरो जैसी बेहद सफल फिल्मों में काम करने वाले एक्शन हीरो टॉम क्रूज के समापन समारोह में एक स्टंट करने की उम्मीद है जब ओलंपिक ध्वज 2028 ओलंपिक के मेजबान शहर लॉस एंजिलिस को सौंपा जाएगा।

Image Credit : Tom Cruise Instagram

‘डेडलाइन’ ने सूत्रों के हवाले से कहा, 'आप हॉलीवुड प्रोडक्शन की बड़ी भूमिका होने की उम्मीद कर सकते हैं।'

Image Credit : Tom Cruise Instagram

कार्यक्रम की जानकारी को गोपनीय रखा गया है लेकिन इस दौरान पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिलिस की मेयर केरेन बास को सौंपेंगी।

Image Credit : Tom Cruise Instagram

हॉलीवुड वेबसाइट ‘टीएमजेड’ ने समापन समारोह में क्रूज के हिस्सा लेने की जानकारी सबसे पहले दी थी। वेबसाइट ने दावा किया था कि अपने एक्शन के लिए पहचाना जाने वाला यह अभिनेता ओलंपिक के लिए ‘बेजोड़ स्टंट’ की योजना बना रहा है।

Image Credit : Tom Cruise Instagram

ओलंपिक 2028 का आयोजन लॉस एंजिलिस में 14 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। यह शहर इससे पहले 1932 और 1984 में भी ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है।

Image Credit : Tom Cruise Instagram

ओपनिंग सेरेमनी में पत्नी नीता के साथ पहुंचे मुकेश अंबानी, देखें रंगारंग कार्यक्रम की तस्वीरें

ANI
Read Now