अमर उजाला
Mon, 12 August 2024
खेलों के महाकुंभ पेरिस ओलंपिक का रंगारंग अंदाज में रविवार की रात समापन हो गया। स्टेट डि फ्रांस स्टेडियम में 205 देशों के हजारों खिलाड़ी समापन समारोह में शामिल हुए
भारत की ओर से निशानेबाज मनु भाकर और गोलकीपर पीआर श्रीजेश समारोह में देश के ध्वजवाहक के रूप में शामिल हुए
70 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में पेरिस की मेयर एने हिडाल्गो ने 2028 के मेजबान अमेरिकी शहर लॉस एंजिलिस के मेयर कैरेन बास को ओलंपिक ध्वज सौंपा
तीन घंटे चले समारोह में अंत में लियोन मैरचेंड समेत कुछ चुनिंदा एथलीट्स समेत बाक ने ओलंपिक मशाल को बुझाकर इसका आधिकारिक तौर पर अंत कर दिया
इस दौरान टॉम क्रूज, बिलि एलिश, स्नूप डॉग और डॉक्टर ड्रे ने अपने-अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता और इसे यादगार बना दिया
वहीं, गोल्डन वॉयजर की ओलंपिक की खोज ने भी फैंस का दिल जीता। इसे थॉमस जॉली ने डायरेक्ट किया था
फिर फ्रांस के बैंड फिनिक्स की परफॉर्मेंस में एंजेले, कमिस्की और रैपर वनाडा ने परफॉर्म किया। वहीं, पांच बार की ग्रैमी विजेता गैब्रिएला सरमिएंटो विल्सन ने अमेरिका का नेशनल एंथम गाया
पेरिस ओलंपिक का समापन अद्भुत अंदाज में किया गया। स्टेट डि फ्रांस स्टेडियम में 70 हजार से ज्यादा दर्शकों के बीच उकेरे गए विश्व के नक्शे पर सभी 205 देशों के ध्वजवाहकों ने चक्कर लगाया
मनु भाकर से लेकर अमन तक इन खिलाड़ियों ने जीते पेरिस ओलंपिक में पदक, देखें लिस्ट