अमर उजाला
Tue, 11 July 2023
वीर महान उर्फ रिंकू सिंह राजपूत WWE में अब इस नाम से कोई भी अनजान नहीं रह गया है
भारत के इस रेसलर ने WWE में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है, माना जा रहा है कि आने वाले समय में वह भी द ग्रेट खली और जिंदर महल की तरह वर्ल्ड चैंपियन बनेंगे
वीर महान WWE की रिंग पूरी तरह से भारतीय वेशभूषा में नजर आते हैं। माथे पर त्रिपुंड और भुजाओं में रुद्राक्ष पहने जब वह रिंग में उतरते हैं तो सामने वाला पहलवान डर जाता है
वीर महान का असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रविदास नगर जिले के रहने वाले हैं।
रिंकू का जन्म 8 अगस्त 1988 को हुआ था। उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं। रिंकू कुल 9 भाई बहन हैं।
रिंकू को बचपन से ही पहलवानी का शौक था। स्कूल के दिनों के वह हर खेल में हिस्सा लेते थे। वह जैवलिन थ्रोअर भी थे।
उन्होंने जैवलिन थ्रो में जूनियर नेशनल में मेडल भी अपने नाम किया था। इसके बाद वह बेसबॉल के प्लेयर भी बने और अमेरिका में कई अलग-अलग टीमों से वह जुड़े रहे
सौरव और रिंकू की टीम ने WWE NXT इवेंट में हिस्सा लिया। बाद में द इंडस शेर में जिंदर महल और शैंकी भी जुड़ गए।
सौरव, रिंकू, जिंदर और शैंकी ने मिलकर लगातार 12 मुकाबले जीते। हालांकि इन टीम ज्यादा दिनों तक एक साथ नहीं रह सकी और 2021 में सब अलग हो गए।
गर्लफ्रेंड संग छुट्टियां बिता रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, देखें हॉट तस्वीरें