अमर उजाला
Wed, 5 July 2023
विंबलडन की शुरुआत हो चुकी है, कई स्टार्स इस ग्रैंडस्लैम को जीतने के लिए दम लगा रहे हैं
इनमें बेलारूस की अरीना सबालेंका भी शामिल हैं, सबालेंका ने इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था, अब वह विंबलडन के लिए जोर लगा रही हैं
क्या आपको पता है बेलारूस की इस खिलाड़ी का नेट वर्थ 16 मिलियन यूएस डॉलर है, यानी वह करीब 130 करोड़ रुपये की मालकिन हैं
सबालेंका अपने खेल के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं, खूबसूरती में वह किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं
सबालेंका का जन्म पांच मई, 1998 में बेलारूस में हुआ था, लेकिन वह फिलहाल फ्लोरिडा के मियामी में रह रही हैं। उन्हें बेलारूस में लोग टाइगर भी बुलाते हैं
इंस्टाग्राम पर सबालेंका के छह लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हें घूमने-फिरने का बहुत शौक है
सबालेंका लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं, वह 17 साल बड़े बॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं
सबालेंका के बॉयफ्रेंड का नाम कॉन्सटैंटिन कोल्तसोव है, वह 42 साल के हैं और आईस हॉकी प्लेयर रहे हैं, साथ ही अमेरिकन NHL का भी हिस्सा रह चुके हैं
सबालेंका कोल्तसोव के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहते हैं
Australian Open: 17 साल बड़े बॉयफ्रेंड को डेट कर रहीं अरीना सबालेंका