अमर उजाला
Thu, 6 June 2024
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। वह अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे
सुनील ने साल 2017 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनम भट्टाचार्य से शादी रचाई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सुनील की पत्नी सोनम उनके कोच की बेटी हैं
दरअसल, एक इंटरव्यू में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील ने खुलासा किया था कि जब वह 17 साल के थे तब सोनम ने उन्हें मेसेज किया था
सोनम ने अपने पिता के फोन से छेत्री का नंबर निकाला था और उन्हें मेसेज भेजा था
इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई। हालांकि, जब सुनील को पता चला कि वह उनके कोच की बेटी हैं, वह काफी डर गए थे
दो महीने तक सोनम-सुनील के बीच बातचीत भी नहीं हुई थी। लेकिन दोनों अपने प्यार में इतना डूब गए थे कि एक बार फिर दोनों की बातचीत शुरू हो गई
इसके बाद चार दिसंबर 2017 कोलकाता में सोनम और सुनील ने शादी रचाई थी
फोर्ब्स की लिस्ट में रोनाल्डो सबसे ज्यादा कमाने वाले एथलीट, मेसी को फिर पीछे छोड़ा