This browser does not support the video element.
अमर उजाला
Mon, 25 September 2023
हांगझोऊ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया
फाइनल यानी स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया
भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना सोमवार को हांगझोऊ में स्वर्ण पदक जीतकर काफी खुश हुईं
मंधाना स्वर्ण पदक जीतने के बाद भावुक हो गईं और उनकी आंख से आंसू छलक गए
मंधाना ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा- जब राष्ट्रगान बजाया गया तो उनकी आंखों में आंसू आ गए
मंधाना ने कहा कि यह उनके लिए बहुत खास पल था और वह मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में भारत की पदक तालिका में योगदान देकर खुश हैं
मंधाना ने कहा- यह बहुत खास है, हमने टीवी पर नीरज चोपड़ा को गोल्ड जीतने के बाद देखा था
मंधाना ने कहा- जब राष्ट्रगान बजाया गया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तो मेरी आंखों में आंसू आ गए
मंधाना से हरमनप्रीत तक, स्वर्ण पदक के साथ खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीर