अमर उजाला
Mon, 24 April 2023
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं
इस खास दिन पर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है
एससीजी में सचिन तेंदुलकर का मोम का पुलता पहले से ही बना हुआ है
सचिन के 50वें जन्मदिन पर एससीजी ने उनके नाम पर एक गेट का अनावरण किया है
इस गेट में सचिन तेंदुलकर के साथ वेस्ट इंडीज के लीजेंड ब्रायन लारा का भी नाम शामिल है
24 अप्रैल क्रिकेट के दोनों ही लीजेंड के लिए बेहद खास है
इस दिन सचिन अपना जन्मदिन मनाते हैं, वहीं लारा ने इसी दिन अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था
इस बार सचिन तेंदुलकर अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं
वहीं लारा के पहले शतक यानी की 277 रनों की पारी का यह 30वां वर्षगांठ है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन ने 55 की औसत से 39 मैचों में 3630 रन बनाए हैं
लारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 की औसत से 31 मैचों में 2856 रन बनाए हैं
फुटबॉलर्स की तरह जश्न मनाते हैं IPL के ये 10 स्टार क्रिकेटर्स