अमर उजाला
Sat, 16 September 2023
भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया देश को एशियाई खेलों में 41 साल बाद स्वर्ण दिलाने के लिए उतरेंगी
भारत महिला टीम पिछली बार 1982 में स्वर्ण पदक जीती थी
सविता पूनिया सहित खिलाड़ियों ने स्वर्ण के लिए अपनी फिटनेस को प्राथमिकता देने के लिए खाने की चीजों से दूरी बना ली
गोलकीपर और कप्तान सविता ने इन खेलों में अपनी फिटनेस को प्राथमिकता देने के लिए पिज्जा और गोल-गप्पे खाने भी छोड़ दिए
सविता ने बताया, ''मैं 2009 से 2018 तक बेरोजगार रहीं, लेकिन परिवार ने पूरा साथ दिया और मैंने अपना खेल प्रभावित नहीं होने दिया"
सविता ने बताया, ''मुझे 2018 में अर्जुन पुरस्कार मिला तो मेरी मम्मी बोली कि अब नौकरी मिल जाएगी, मेरे लिए यह बहुत मुश्किल दौर था''
सविता ने कहा- 2014 एशियाई खेल में पदक था, 2016 में ओलंपिक खेली और 2017 एशिया कप में पदक था, लेकिन नौकरी नहीं मिली
सविता के मुताबिक, 2018 में जब भारतीय खेल प्राधिकरण में ओलंपियन के लिए नौकरी निकली थी तब वह सहायक कोच के रूप में जुड़ी थीं
सविता के शादी इस साल अंकित बलहारा से पांच अप्रैल को हुई थी, लेकिन उसके बाद से पांच दिन ही पति के साथ रह पाईं
सविता ने बताया कि उन्होंने पति से कह दिया था कि एशियाई खेलों तक फोन पर भी कम ही बात करनी है
सविता ने कहा कि वह एशियाई खेलों की तैयारी के लिए पति के साथ हनीमून पर भी नहीं गईं
साधु बनना चाहते हैं WWE रेसलर वीर महान, प्रेमानंद महाराज से मिली यह सलाह