IPL में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी सानिया मिर्जा, RCB ने बनाया मेंटर

अमर उजाला

Wed, 15 February 2023

Image Credit : Instagram

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने मेंटर बनाया है

Image Credit : सोशल मीडिया

सानिया ने इस बात से खुद हैरान थीं कि उन्हें क्रिकेट टीम की मेंटर बनने का ऑफर मिला है, लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्वीकार किया

Image Credit : सोशल मीडिया

आरसीबी के ट्वीटर हैंडल पर लिखा गया, ''महिला क्रिकेट टीम की मेंटर के रूप में सानिया मिर्जा का स्वागत करते हुए हमें गर्व हो रहा है"

Image Credit : सोशल मीडिया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की मेंटर बनने के बाद सानिया ने कहा, "मैं थोड़ा हैरान थी, लेकिन मैं उत्साहित थी''

Image Credit : सोशल मीडिया

1999 में जकार्ता में हुए विश्व जूनियर चैंपियनशिप में सानिया मिर्जा ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेला था

Image Credit : सोशल मीडिया

2009 में सानिया ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में महेश भूपति के साथ मिक्स्ड डबल में पहला ग्रैंड स्लैम जीता था

Image Credit : सोशल मीडिया

सानिया ने 2012 में मिक्स्ड डबल्स में ही फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन जीता था

Image Credit : सोशल मीडिया

सानिया मिर्जा ने अपने करियर में कुछ छह ग्रैंड स्लैम जीते हैं, मिक्स्ड डबल्स के अलावा उन्होंने महिला डबल्स में भी तीन ग्रैंड स्लैम जीते

Image Credit : सोशल मीडिया

संघर्ष से भरी हार्दिक पांड्या की कहानी

सोशल मीडिया
Read Now