अमर उजाला
Sat, 7 January 2023
सानिया मिर्जा फरवरी में अपना अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट खेलेंगी
सानिया ने यूएस ओपन 2022 में टेनिस से संन्यास लेने की योजना बनाई थी लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें ग्रैंड स्लैम से चूकना पड़ा
सानिया ने कम उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया और वैश्विक स्तर पर भारत का मान कई बार बढ़ाया
कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल जीते
सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था, उनका बचपन हैदराबाद में गुजरा
1999 में जकार्ता में हुए विश्व जूनियर चैंपियनशिप में सानिया मिर्जा ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट खेला था
2003 में विम्बलडन चैंपियनशिप गर्ल्स डबल्स में खिताब भी जीता, एफ्रो-एशियाई खेलों में सानिया ने चार स्वर्ण पदक जीते
2009 में सानिया ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में महेश भूपति के साथ मिक्स्ड डबल में पहला ग्रैंड स्लैम जीता
2012 में मिक्स्ड डबल्स में ही फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन जीता था
सानिया और पूर्व स्टार मार्टिना हिंगिस की जोड़ी खूब कामयाब हुई थी, दोनों ने कुल 14 टाइटल्स जीते।
इनमें 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन भी शामिल है
सानिया ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुकी हैं, 2008 बीजिंग ओलंपिक और 2016 रियो ओलंपिक में उन्होंने हिस्सा लिया, लेकिन कोई पदक नहीं जीत सकी
सानिया मिर्जा अर्जुन अवॉर्ड (2004), पद्म श्री (2006), खेल रत्न (2015) और पद्म भूषण (2016) से भी सम्मानित की जा चुकी हैं
सानिया मिर्जा ने पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक को डेट करने के बाद 2010 में उनसे शादी की थी
दुनिया की 10 ग्लैमरस महिला फुटबॉलर को देखें