अमर उजाला
Thu, 17 April 2025
लखनऊ में अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम जारी है। इसमें कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में भारत के दिग्गज मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी इस कार्यक्रम में पहुंचे।
विजेंदर सिंह ने बताया कि जब उनकी पीएम मोदी से मुलाकात हुई तब उन्होंने उनके बॉक्सिंग करियर को लेकर सवाल पूछा था।
विजेंदर ने पीएम की बात दोहराते हुए आगे कहा- हर तरह की बॉक्सिंग बराबर है क्योंकि सब में जीतना जरूरी है। हम मुक्केबाजी की और प्रतियोगिता आयोजित करेंगे इस साल और यूएस के एक मुक्केबाज हैं उनसे भी मेरी बात हुई थी। तो प्रोफेशनल बॉक्सिंग एक बहुत बड़ा गेम होता है।
'सपने देखो और मेहनत करो', अमर उजाला के मंच से विजेंदर सिंह ने दिया युवाओं को खास संदेश