'सपने देखो और मेहनत करो', अमर उजाला के मंच से विजेंदर सिंह ने दिया युवाओं को खास संदेश

अमर उजाला

Thu, 17 April 2025

Image Credit : Amar ujala
लखनऊ में अमर उजाला संवाद 2025 कार्यक्रम जारी है। इसमें कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में भारत के दिग्गज मुक्केबाज विजेंदर सिंह भी इस कार्यक्रम में पहुंचे।
Image Credit : amar ujala

इस दौरान उन्होंने खेल और खिलाड़ियों को लेकर अपने विचार साझा किए। 'खिलाड़ियों की राह, आसान या मुश्किल' सत्र में लोगों को संबोधित करते हुए ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह ने युवाओं को खास संदेश दिया।

Image Credit : amar ujala

इस दौरान विजेंदर ने युवाओं को खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत के पथ पर चलते रहने से सफलता एक दिन जरूर मिलती है। 
Image Credit : amar ujala
बॉक्सर ने आगे कहा- जिंदगी आपको बहुत सारे मौके देती हैं, आप उन सब मौकों को पकड़िए, उन्हें जाने मत दीजिए। मौकों का सही तरीके से फायदा उठाइए और उन्हें व्यर्थ मत जाने दीजिए। पीछे देखेंगे तो आगे वाली ट्रेन छूट जाएगी। 
Image Credit : amar ujala

विजेंदर ने कहा- सपने देखने के पैसे नहीं लगते। तो आप लोगों को भी अगर सफल होना है तो सपने देखिए। सपनों का कोई अंत नहीं होता कोई सीमा नहीं होती। बस आपके दिमाग में अपना लक्ष्य होना चाहिए।

Image Credit : Amar ujala

मुक्केबाज अमित पंघाल की हुई सगाई, मंगेतर अंशुल श्योकंद हैं ताइक्वांडों खिलाड़ी

संवाद
Read Now