अमर उजाला
Fri, 17 May 2024
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कमाई के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी लियोनल मेसी को पछाड़ दिया है। वह चौथी बार फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में शीर्ष पर हैं
उनकी कमाई लगभग 260 मिलियन यूएस डॉलर होने का अनुमान है। 39 वर्ष के होने के बावजूद रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में अपने खेल से फैंस का दिल जीत रहे हैं
फोर्ब्स ने रोनाल्डो की कमाई का अनुमान 260 मिलियन यूएस डॉलर बताया है। उनकी ऑफ-फील्ड कमाई 60 मिलियन यूएस डॉलर बताया है
दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में रोनाल्डो के बाद स्पेनिश गोल्फर जॉन रहम हैं। उनकी कमाई 218 मिलियन यूएस डॉलर है
मेसी पिछले साल यूरोप छोड़कर एमएलएस में इंटर मियामी में शामिल हुए थे। 135 मिलियन यूएस डॉलर की कमाई के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं
मेसी की ऑन-फील्ड कमाई 65 मिलियन यूएस डॉलर है। बाकी रकम उन्होंने कई लोकप्रिय ब्रांडों के विज्ञापन से अर्जित की है
एनबीए और एलए लेकर्स लीजेंड लेब्रोन जेम्स 128.2 मिलियन यूएस डॉलर की कमाई के साथ मेसी के बाद चौथे स्थान पर हैं
नीरज चोपड़ा की संपत्ति जानकर रह जाएंगे हैरान, इतने करोड़ के हैं मालिक