अमर उजाला
Sat, 13 April 2024
टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने इस साल मेंस डबल्स में भारत को कई खिताब दिलाए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी शामिल है
रोहन की इस कामयाबी में उनकी पत्नी सुप्रिया अन्नैया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पेशे से मनोविज्ञानी सुप्रिया ने हर कठिन समय में रोहन का साथ दिया है
पांच साल पहले 2019 में रोहन शारीरिक और मानसिक रूप से टूट चुके थे। इंजरी से परेशान थे, शरीर साथ नहीं दे रहा था और उनके खाते में हार पर हार आ रही थी
वे रिटायर होना चाहते थे लेकिन यह सुप्रिया ही थीं जिन्होंने पति में इस बात की प्रेरणा भरी कि उनमें अभी भी टेनिस खेलने और शीर्ष स्तर पर जीतने की क्षमता है
सुप्रिया खूबसूरती में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को पछाड़ने की क्षमता रखती हैं। रोहन और सुप्रिया की लवस्टोरी फिल्मी जैसी ही है
दोनों की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। रोहन ने एक इंटरव्यू में बताया था, "कजिन के साथ मैं बेंगलुरू के एक रेस्टोरेंट में गया था। वहां एक खूबसूरत लड़की को बैठे देखा मेरे कजिन की वह परिचित थी। ऐसे में कजिन से मैंने उस लड़की से मिलवाने के लिए कहा था।" इस तरह इन दोनों की दोस्ती हुई
पहली ही नजर में सुप्रिया के प्यार में ‘घायल’ रोहन ने कुछ मुलाकातों और एक-दूसरे को समझने के बाद इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया
सुप्रिया ने बताया कि रोहन ने घुटने के बल बैठकर उन्हें प्रपोज किया था। सुप्रिया के ‘यस’ के बाद दोनों डिनर के लिए गए थे। 25 नवंबर 2012 में दोनों विवाह बंधन में बंधे थे
रोहन और सुप्रिया की एक प्यारी सी बेटी त्रिधा है। रोहन जिन टूर्नामेंट में भाग लेते हैं, उनमें कई बार सुप्रिया को भी दर्शक दीर्घा में देखा जाता है
पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा को टक्कर दे सकते हैं ये एथलीट