अमर उजाला
Mon, 17 April 2023
अभिनेता आर माधवन साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। अपनी दमदार अदाकारी से वह दर्शकों का दिल जीत लेते हैं
हालांकि, अब माधवन ने नहीं बल्कि उनके बेटे वेदांत ने भी भारतीय फैंस का दिल जीता है और देशभर को गौरवान्वित किया है
वेदांत ने तैराकी चैंपियनशिप में भारत के लिए पांच गोल्ड मेडल जीते हैं
माधवन ने इवेंट से अपने बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए खुशी जाहिर की
वेदांत ने इस सप्ताह के अंत में मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था
तस्वीरों में वेदांत भारत के राष्ट्रीय ध्वज और पांच गोल्ड मेडल के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य तस्वीर में वह अपनी मां सरिता बिरजे के साथ दिखाई दिए
आर माधवन ने कैप्शन में लिखा, 'ईश्वर की कृपा और आप सभी की शुभकामनाओं के साथ वेदांत ने भारत के लिए पांच स्वर्ण (50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर में) जीते
यह इवेंट मलयेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप 2023 में इस हफ्ते कुआलालंपुर में आयोजित किया गया था
नए लुक में नजर आईं सारा तेंदुलकर, फैंस को याद आए शुभमन गिल