दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आईं पीवी सिंधू, देखें तस्वीरें भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू शादी के बंधन में बंध गई हैं। रविवार को उदयपुर में उन्होंने मंगेतर वेंकट दत्ता साई से शादी रचाई। पारंपरिक शादी के परिधान में दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस जोड़े ने अपने परिवारों और करीबी लोगों की उपस्थिति में एक-दूसरे के साथ सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाईं। मंगलवार को सिंधू ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सिंधू के पति वेंकट हैदराबाद के रहने वाले हैं। वह पोसाईडेक्स टेक्नोलॉजी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। यह कपल 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन पार्टी की मेजबानी करेगा। सिंधू की शादी का कार्यक्रम 20 दिसंबर को संगीत से शुरू हुआ था। अगले दिन हल्दी, पेल्लीकुथुरू और मेहंदी हुई। शादी के बारे में बात करते हुए सिंधू के पिता ने कहा था कि दोनों परिवार एक-दूसरे से अच्छी तरह से परिचित हैं, लेकिन शादी की योजना एक महीने के अंदर बनी। इस जोड़ी ने 22 दिसंबर की तारीख इसलिए चुनी क्योंकि सिंधू अगले साल से ट्रेनिंग और टूर्नामेंट्स में व्यस्त रहेंगी। /