अमर उजाला
Sat, 29 April 2023
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के कई दिग्गज पहलवान धरने पर बैठे हुए हैं
पहलवानों का धरना जंतर मंतर पर एक हफ्ते से जारी है, वे जनवरी के बाद दूसरी बार प्रदर्शन कर रहे हैं
पहलवानों के धरने का समर्थन देश के कई बड़े राजनेताओं ने किया है, हम यहां कुछ प्रमुख नाम बता रहे हैं
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने 29 अप्रैल को जंतर-मंतर पर जाकर पहलवानों से मुलाकात की
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल धरने पर बैठे पहलवानों से मिलने पहुंचे
जम्मू-कश्मीर, बिहार, गोवा और मेघालय के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने भी पहलवानों से मुलाकात की
पहलवानों के समर्थन में सीपीएम नेता वृंदा करात भी जंतर-मंतर पहुंचीं
पहलवानों के धरने को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी समर्थन मिला, वह जंतर-मंतर पहुंचे
कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा शुरू से ही पहलवानों का समर्थन कर रहे हैं, वह कई बार जंतर-मंतर पर नजर आ चुके हैं
इन 4 दिग्गज रेसलर्स को WWE ने बिना रिटायरमेंट जाने दिया