खेल जगत के पांच सितारों को मिलेगा पद्म सम्मान, जानिए

अमर उजाला

Sat, 25 January 2025

Image Credit : bcci-hi
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने 2025 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसमें खेल जगत के दिग्गजों के नाम का भी एलान किया गया है। 
Image Credit : BCCI
पांच खेल सितारों को पद्म सम्मान देने की घोषणा की गई है। आइये जानते हैं...
Image Credit : PTI

पीआर श्रीजेश

भारतीय हॉकी टीम की दीवार कहे जाने वाले पीआर श्रीजेश को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पिछले साल संन्यास का एलान किया था।  श्रीजेश टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतनी वाली हॉकी टीम की हिस्सा थे।

Image Credit : PTI

रविचंद्रन अश्विन

भारतीय टीम के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। उन्हें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 

Image Credit : BCCI

हरविंदर सिंह

पैरालंपियन तीरंदाज हरविंदर सिंह का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। उन्हें भी पद्म श्री के लिए चुना गया है। पेरिस पैरालंपिक में हरविंदर ने पुरुष रिकर्व के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता था। यह तीरंदाजी में भारत का पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक है और साथ ही उनका दूसरा पैरालंपिक पदक भी है।  

Image Credit : Twitter

आई एम विजयन

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान इनिवलाप्पिल मणि विजयन को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।  25 अप्रैल 1969 को जन्मे विजयन ने भारत के लिए एक स्ट्राइकर के रूप में खेला। विजयन को तीन बार (1993, 1997 और 1999 ) साल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी चुना गया था। उन्हें 2003 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Image Credit : isl

सत्यपाल सिंह

पैरा एथलेटिक्स कोच सत्यपाल सिंह को भी पद्मश्री से नवाजा जायेगा जो खेलरत्न पुरस्कार पाने वाले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद के पैरा खिलाड़ी प्रवीण कुमार के कोच भी हैं। 

Image Credit : x

कौन हैं नीरज की पत्नी हिमानी मोर, टेनिस से क्या है नाता? यहां जानें

Twitter
Read Now