अमर उजाला
Mon, 5 August 2024
एक हाथ जेब में डाले, बिना किसी सुरक्षा गियर के, बिना कोई विशेष लेंस पहने, अपने रोजमर्रा के चश्मे के साथ एकदम सहजता से पेरिस ओलंपिक में रजत जीतने वाले तुर्किये के पिस्टल निशानेबाज यूसुफ डिकेच के ‘स्वैग’ के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं
यूसुफ डिकेक ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में रजत पदक जीता है जो ओलंपिक निशानेबाजी में तुर्किये का पहला पदक है
51 साल के इस निशानेबाज की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वह सफेद रंग की टी-शर्ट पहने एक हाथ जेब में डाले निशाना साध रहे हैं
निशानेबाज रोशनी कम करने के लिए वाइजर (आंख के ऊपर टोपी) या बेहतर फोकस के लिए एक आंख पर ब्लाइंडर (पर्दा) पहनते हैं। यूसुफ बिल्कुल सामान्य ढंग से उतरे और साथी सीवल तरहान के साथ पदक जीता।
यूसुफ ने कान में पीले इयरप्लग जरूर पहने हुए थे। दरअसल यूसुफ का यही अंदाज है कि वो 2008 बीजिंग से ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। वह वाइजर का इस्तेमाल नहीं करते।
भारत के शहजर रिजवी भी बिना वाइजर के खेलते हैं जिन्होंने 2018 मेक्सिको के विश्वकप में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल फाइनल के दौरान 'नर्वस' थीं मनु भाकर, कही यह बात