अमर उजाला
Mon, 5 August 2024
भारत की स्टार पहलवान निशा दहिया को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। वह महिलाओं की 68 किलोग्राम भारवर्ग में उत्तर कोरिया की पाक सोल गुम के सामने थीं
हालांकि, निशा के लिए यह मुकाबला बेहद दर्दनाक साबित हुआ। उन्होंने तीन मिनट तक 8-1 की बढ़त बना ली थी। फिर उत्तर कोरियाई पहलवान ने निशा को मैट से बाहर कर एक अंक अर्जित किया और स्कोर 8-2 हो गया
जब मुकाबले को खत्म होने में 33 सेकंड बचे थे, तभी निशा चोटिल हुईं। मैच को रोका गया और उनके हाथ पर बैंड पहनाया गया। हालांकि, बैंड बांधना निशा के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ
उत्तर कोरिया की पहलवान ने इस मौका का फायदा उठाया और 11 सेकंड में चार अंक हासिल किए और स्कोर 8-8 से बराबर हो गया। जब मैच खत्म होने में 12 सेकंड बचे थे। तभी निशा को ज्यादा दर्द होने लगा और मैच फिर रोका गया
फिजियो ने निशा का इलाज किया, लेकिन निशा को देखकर लग रहा था कि उनके दाएं हाथ में काफी तेज दर्द था। वो उस वक्त रोने लगीं। हालांकि, कोच ने निशा से कहा कि अभी भी आप जीत सकती हैं
अगर स्कोर 8-8 की बराबरी पर रुका होता तो निशा सेमीफाइनल में पहुंच जातीं। हालांकि, आखिरी 12 सेकंड में उत्तर कोरियाई पहलवान ने दो अंक हासिल किए और मैच 10-8 से अपने नाम किया
मैच को इस तरह गंवाने के बाद निशा मैट पर ही लेटी रह गईं और फूट फूटकर रोने लगीं। उनकी आंखों में आंसू इस वजह से भी थे, क्योंकि वह जीत के काफी नजदीक थीं
10 अंक हासिल कर लिए होते तो वह टेक्निकल सुपिरियोरिटी पर मैच जीत जातीं। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका और आठ अंक के बाद उन्हें इंजरी आ गई
यूसुफ डिकेच का स्वैग! एक हाथ जेब में, बिना लेंस लगाए धायं-धायं और पदक झोली में