क्या है मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार? कैसे चुने जाते हैं एथलीट्स, यहां जानें

अमर उजाला

Tue, 24 December 2024

Image Credit : Twitter

देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार खेल रत्न पिछल कुछ दिनों से सुर्खियों में है। कथित तौर पर इस सम्मान के लिए मनु भाकर को नामित नहीं किया गया है

Image Credit : PTI

मनु का दावा था कि उन्होंने फॉर्म भरा था, जबकि मंत्रालय ने फॉर्म नहीं भरने का दावा किया था। मंत्रालय ने कहा था कि अभी नाम फाइनल नहीं हुए हैं

Image Credit : PTI

इसके बाद मनु का बयान आया कि उनसे ही फॉर्म भरने में कोई चूक हुई है। इस विवाद ने पूरे देश का ध्यान खींचा है

Image Credit : PTI

आइए जानते हैं कि खेल रत्न पुरस्कार क्या है और इसके लिए खिलाड़ियों का चयन किस प्रकार होता है...

Image Credit : PTI

‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ भारत में खेलों के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1991-92 में की गई थी।

Image Credit : Twitter

यह पुरस्कार हर एक साल प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार भारत सरकार के ‘खेल और युवा मामलों के मंत्रालय’ द्वारा प्रदान किया जाता है।

Image Credit : Twitter

इस पुरस्कार के अंतर्गत एक प्रमाण पत्र, एक पदक और 25 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।

Image Credit : Twitter

इस पुरस्कार के लिए ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया जाता है जिन्होंने पिछले चार वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट, असाधारण और शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

Image Credit : Twitter

अगस्त 2021 में वर्तमान भारत सरकार ने भारत में खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस सर्वोच्च पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम बदल कर अब ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कर दिया था

Image Credit : Twitter

भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ के लिए सबसे पहले तो नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं।

Image Credit : Twitter

ये नामांकन विभिन्न खेल पृष्ठभूमि से संबंधित हो सकते हैं। इसके बाद नामांकन करने वाले सभी आवेदकों के दावों का सत्यापन किया जाता है।

Image Credit : Twitter

यह सत्यापन प्रक्रिया एक सत्यापन समिति, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) तथा राष्ट्रीय डोपिंग एजेंसी (NDA) के माध्यम से संपन्न की जाती है।

Image Credit : Twitter

किसी भी आवेदक के दावे में कोई खामी मिलने पर उसका नामांकन रद्द कर दिया जाता है।

Image Credit : Twitter

नामांकन करने वाले आवेदकों के दावों का सत्यापन करने वाली सत्यापन समिति में खेल विभाग के संयुक्त सचिव और निदेशक अथवा उप सचिव, भारतीय खेल प्राधिकरण के सचिव और कार्यकारी निदेशक शामिल होते हैं।

Image Credit : Twitter

सत्यापन समिति द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद पात्र नामांकित व्यक्तियों की सूची भारत सरकार की एक चयन समिति को भेजी जाती है।

Image Credit : Twitter

भारत सरकार की इस समिति में एक अध्यक्ष के अलावा 12 सदस्य शामिल होते हैं। इस चयन समिति के सभी सदस्यों को ‘खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय’ द्वारा नामित किया जाता है।

Image Credit : Twitter

मंत्रालय द्वारा गठित की जाने वाली इस चयन समिति के 12 सदस्यों में 4 सदस्य ओलंपियन या राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता या अर्जुन पुरस्कार विजेता होते हैं।

Image Credit : Twitter

इसके अलावा, इसमें 3 खेल पत्रकार या खेल विशेषज्ञ, 1 खिलाड़ी या विशेषज्ञ, 1 खेल प्रशासक, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और खेल विभाग के संयुक्त सचिव शामिल होते हैं।

Image Credit : PTI

कौन हैं पीवी सिंधू के होने वाले पति वेंकट दत्ता साई? IPL से जुड़ा है कनेक्शन

Twitter
Read Now