अमर उजाला
Wed, 22 November 2023
भारत के दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने मंगलवार को यहां फाइनल में हमवतन सौरव कोठारी को हराकर 26वीं बार आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया
आडवाणी ने क्वालालंपुर में पिछले साल के खिताबी मुकाबले की तरह कोठारी को हराया। फाइनल में पंकज ने 1000–416 से जीत हासिल की
आडवाणी ने अपना पहला विश्व खिताब 2005 में जीता था। आडवाणी ने ‘लंबे प्रारूप’ में नौ बार खिताब जीता है जबकि ‘अंक प्रारूप’ में वह आठ बार चैंपियन रहे हैं
इसके अलावा वह एक बार विश्व टीम बिलियर्ड्स चैंपियनशिप भी जीतने में सफल रहे। आडवाणी ने इससे पहले सेमीफाइनल में हमवतन भारतीय रूपेश शाह को 900-273 से हराया था
विश्व टीम बिलियर्ड्स चैंपियनशिप : 2014
VIDEO: दिवाली की रोशनी में जगमगाईं साइना नेहवाल, किया डांस