अमर उजाला
Fri, 13 December 2024
चेहरे पर मुस्कान लिए डी गुकेश ने शुक्रवार को पहली बार विश्व चैम्पियनशिप ट्रॉफी को देखा लेकिन कहा कि वह इसे छूने के लिये अभी इंतजार करेंगे।
चेन्नई के 18 वर्ष के ग्रैंडमास्टर गुकेश चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे युवा विश्व चैम्पियन बने।
चैम्पियनशिप का आखिरी मुकाबला करीब तीन सप्ताह तक चला।
गुकेश ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा पोस्ट किये गए वीडियो क्लिप में कहा, 'पहली बार इसे करीब से देख रहा हूं।'
गुकेश ने कहा- मैं इसे छूना नहीं चाहता। समापन समारोह में इसे उठाऊंगा। समापन समारोह शाम को होगा।
विश्वनाथन आनंद के बाद विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले गुकेश दूसरे भारतीय हैं। आनंद ने पांच बार चैम्पियनशिप जीती थी।
चौंसठ खानों के खेल के नए बादशाह बने गुकेश, लिरेन को हराया