अमर उजाला
Sun, 15 December 2024
पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने 14 दिसंबर को चंडीगढ़ में हुए अपने दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट को विश्व शतंरज चैंपियन गुकेश को डेडिकेट किया
गुकेश हाल ही में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बने। चेन्नई के रहने वाले 18 वर्षीय गुकेश ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है
कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अल्लू अर्जुन के पुष्पा: द राइज़ के प्रसिद्ध डायलॉग 'झुकेगा नहीं' का भी संदर्भ दिया।
दिलजीत ने अपने चंडीगढ़ कॉन्सर्ट की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक वीडियो में, वह मंच से दर्शकों के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिए।
गुकेश गुरुवार को चीन के डिंग लिरेन को हराकर फिडे शतरंज विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाले इतिहास में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बने। उन्होंने गैरी कास्परोव को पीछे छोड़ा
गुकेश की प्रशंसा करते हुए दिलजीत ने कहा, "मैं इस शो को गुकेश को समर्पित करता हूं क्योंकि उन्होंने विश्व चैंपियन बनने के बारे में काफी पहले सोचा था और वह बन गए
दिलजीत ने कहा- आप जो सोचते हो वो बनकर दिखाते हो। समस्याएं आती हैं, मैं भी हर दिन उनका सामना करता हूं, लेकिन मजबूत इरादे होने जरूरी हैं
नीरज चोपड़ा की टी-शर्ट विश्व एथलेटिक्स के विरासत संग्रह में शामिल