अंजू बॉबी: एक किडनी वाली एथलीट की कहानी

अमर उजाला

Thu, 2 December 2021

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत की लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज को वर्ल्ड एथलेटिक्स ने वुमन ऑफ द ईयर चुना है। अंजू के शरीर में एक ही किडनी है, लेकिन एथलेटिक्स में कमाल का प्रदर्शन किया। 
 

Image Credit : सोशल मीडिया

अंजू से प्रेरणा लेकर भारत की कई महिला एथलेटिक्स देश का नाम रोशन कर रही हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया
2003 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
Image Credit : सोशल मीडिया

अंजू का जन्म 19 अप्रैल, 1977 को केरल के कोट्टायम में हुआ था। उनके पिता उन्हें एथलेटिक्स में लेकर आए। 

Image Credit : सोशल मीडिया

लंबी कूद के अलावा 100 मीटर बाधा दौड़, रिले और ऊंची कूद में भी अंजू का प्रदर्शन शानदार था। उन्होंने लगातार चार इवेंट में पदक जीते थे। 

Image Credit : सोशल मीडिया
अंजू ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल मिलाकर आठ पदक जीते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

इन क्रिकेटर्स  ने मॉडल्स और एक्ट्रेसेस से की है शादी 

amar ujala
Read Now