अमर उजाला
Sat, 29 March 2025
चौथी वरीयता प्राप्त नोवाक जोकोविच ने ग्रिगोर दिमित्रोव को हराकर मियामी ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया
इस दौरान दर्शक दीर्घा में उनके लिए तालियां बजाने वालों में महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी शामिल थे
जोकोविच ने 14वीं वरीयता प्राप्त दिमित्रोव को 6-2, 6-3 से हराया।
अब सातवें मियामी ओपन खिताब के लिए उनका सामना 19 साल के गैर वरीय जाकूब मेंसिक से होगा
मेंसिक ने तीसरी वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को 7-6, 4-6, 7-6 से परास्त किया
37 वर्ष के जोकोविच अगर जीत जाते हैं तो यह उनका सौवां पेशेवर खिताब होगा
कोर्ट पर इंटरव्यू में जोकोविच ने मेसी की मौजूदगी का जिक्र किया। मेसी के साथ उनकी पत्नी एंटोनेला भी मौजूद रहीं
मेसी मेजर लीग फुटबॉल में इंटर मियामी के लिए खेलते हैं। एंटोनेला ने ड्रेस और कोर्ट की तस्वीरें भी साझा की हैं
जोकोविच बताया कि मेसी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लॉकर रूम में भी आए और उन्होंने एक दूसरे को तोहफे दिए
'मेरे पति को लड़कों में दिलचस्पी...', मुक्केबाज स्वीटी बूरा के इस बयान ने मचाया बवाल