अमर उजाला
Sun, 16 July 2023
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन 2023 के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर इतिहास रच दिया
वर्ल्ड नंबर वन 20 साल के अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो 36 साल के जोकोविच को खिताबी मुकाबले में 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया
मैच के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब जोकोविच आपा खो बैठे और अपना गुस्सा टेनिस रैकेट पर निकाला
दरअसल, पहले सेट में आसानी से जीत के बाद जोकोविच को अगले दो सेट में अल्काराज ने पटखनी दी, चौथे सेट में जोकोविच ने वापसी कर जीत हासिल की
पांचवें सेट के तीसरे गेम में अल्काराज ने जोकोविच का सर्विस ब्रेक कर दिया और अंक अर्जित किए, इससे सर्बियाई खिलाड़ी को गुस्सा आ गया
जोकोविच नेट्स के पास पहुंचे और अपने टेनिस रैकेट को पोल पर जोर से दे मारा, इससे उनका रैकेट दो हिस्सों में बंट गया
इस दौरान जोकोविच की इस हरकत पर सेंटर कोर्ट में बैठे दर्शकों ने हूटिंग भी की
This browser does not support the video element.
यह पहली बार नहीं है जब जोकोविच ने रैकेट मैच के बीच में तोड़ा हो, इससे पहले भी कई बार वह गुस्से में ऐसा कर चुके हैं
विंबलडन हारने के बाद रो पड़े जोकोविच, VIDEO