अमर उजाला
Sun, 16 July 2023
स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन 2023 के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर इतिहास रच दिया
वर्ल्ड नंबर वन 20 साल के अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-दो 36 साल के जोकोविच को खिताबी मुकाबले में 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से हरा दिया
हार के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में परिवार को कोर्ट अरेना में देखकर जोकोविच अचानक रो पड़े
दरअसल, सेंटर कोर्ट में जोकोविच को सपोर्ट करने उनकी पत्नी जेलेना और बेटा स्टीफन भी पहुंचे थे
मैच के बाद जब होस्ट ने पूछा कि वह अपने परिवार और कोचिंग स्टाफ टीम के लिए क्या कहना चाहेंगे? इस पर जोकोविच अपने बेटे को देखकर भावुक हो गए
इसके बाद कोर्ट अरेना में मौजूद दर्शकों ने उनके बेटे की सराहना की, जबकि पत्नी जेलेना भी जोकोविच को देखकर भावुक हो गईं
This browser does not support the video element.
जोकोविच ने अल्काराज की तारीफ करते हुए कहा- मैं सोचता था कि मुझे सिर्फ क्ले कोर्ट और हार्ड कोर्ट पर अल्काराज को खेलने में दिक्कत होती है, लेकिन अब ग्रास कोर्ट में भी!
उन्होंने कहा- मैं अल्काराज को बधाई देना चाहता हूं। मैं एक बेहतर खिलाड़ी से हारा हूं।
इस दिग्गज फुटबॉलर के साथ खेलना चाहते हैं रणबीर कपूर