नीरज चोपड़ा की टी-शर्ट विश्व एथलेटिक्स के विरासत संग्रह में शामिल
अमर उजाला
Sat, 14 December 2024
Image Credit : PTI
स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा उन 23 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विश्व एथलेटिक्स विरासत संग्रह में शामिल किया गया है।
Image Credit : PTI
वह वर्तमान में विश्व एथलेटिक्स संग्रहालय (एमओडब्ल्यूए) के ऑनलाइन थ्री डी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित हैं।
Image Credit : neeraj____chopra
टोक्यो ओलंपिक 2021 में एथलेटिक्स में भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बने चोपड़ा ने इस साल पेरिस खेलों में पहनी गई प्रतियोगिता की टी-शर्ट दान कर दी है।
Image Credit : neeraj____chopra
चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर के थ्रो के साथ पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) के बाद दूसरा स्थान हासिल किया था।
Image Credit : PTI
नीरज सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके और उन्होंने छह में से पांच फाउल किए।
Image Credit : neeraj____chopra
चोपड़ा के अलावा यूक्रेन की यारोस्लावा महुचिख और थिया लाफॉन्ड उन एथलीटों में शामिल हैं जिनकी प्रतियोगिता कलाकृतियों को विरासत संग्रह में शामिल किया गया है।
Image Credit : olympics.com
एलन मस्क ने दी गुकेश को सबसे युवा विश्व चैंपियन बनने पर बधाई