परिणय सूत्र में बंधे भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, देखें तस्वीरें

अमर उजाला

Sun, 19 January 2025

Image Credit : neeraj____chopra
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है। वह शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इसका एलान रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया।
Image Credit : PTI
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- 'जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।' नीरज की जीवनसंगिनी का नाम हिमानी है। 
Image Credit : neeraj____chopra
चोपड़ा के चाचा भीम ने ‘पीटीआई’ को बताया कि विवाह देश में हुआ और यह जोड़ा हनीमून के लिए रवाना हो गया है।
Image Credit : PTI
हिमानी वर्तमान में अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। वह न्यू हैम्पशर में फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में ‘स्पोर्ट्स मैनेजमेंट’ की पढ़ाई कर रही हैं। वह दिल्ली के मिरांडा हाउस की पूर्व छात्रा हैं जहां उन्होंने राजनीति विज्ञान और शारीरिक शिक्षा में स्नातक की डिग्री पूरी की। 
Image Credit : PTI
भीम ने बताया, 'हां, विवाह दो दिन पहले भारत में हुआ। मैं यह नहीं बता सकता कि यह कहां हुआ।' उन्होंने कहा, 'लड़की सोनीपत की है और वह अमेरिका में पढ़ाई कर रही है। वे हनीमून के लिए देश से बाहर गए हैं और मुझे नहीं पता कि वे कहां जा रहे हैं। हम इसे ऐसे ही रखना चाहते थे।' 
Image Credit : neeraj____chopra
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया। वह लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारत के पहले  ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं। 
Image Credit : PTI
नीरज ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर दूर भाला फेंक रजत पदक जीता था। नीरज दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता था।
Image Credit : twitter

खेल रत्न पुरस्कार पाने वालों को मिलते हैं बड़े फायदे, यहां जानें...

Twitter
Read Now