अमर उजाला
Wed, 14 August 2024
पेरिस ओलंपिक 2024 भारतीय खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। भारतीय दल कुल छह पदक (एक रजत और पांच कांस्य) अपने नाम करने में कामयाब रहा
इस टूर्नामेंट में मनु भाकर ने निशानेबाजी में दो कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली आजाद भारत की पहली एथलीट बन गईं
वहीं, नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया। हालांकि, फाइनल में उनसे पांच फाउल हुए
दोनों ने भारत का नाम पूरे देश में रोशन किया है। आज हम दोनों की नेट वर्थ को लेकर चर्चा करेंगे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरज चोपड़ा की नेटवर्थ मनु भाकर से ज्यादा है। दोनों की संपत्ति में तकरीबन 25 करोड़ का फर्क है
जीक्यू इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, नीरज की नेटवर्थ 4.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 37 करोड़ रुपए है
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में मनु भाकर की नेटवर्थ 12 करोड़ बताई गई है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है
मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स की तरफ से मनु को 30 लाख रुपये का इनाम भी मिला है, लेकिन नीरज की इनामी राशि की पुष्टि नहीं हो सकी है
ब्रेकडांस स्पर्धा में इंडिया ने मचाया धमाल, पहला मैच अपने नाम किया, जीता स्वर्ण