अमर उजाला
Mon, 29 January 2024
दिग्गज महिला टेनिस प्लेयर रूस की मारिया शारापोवा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल का खिताब जीतने वाले यानिक सिनर को बधाई दी है
हालांकि, इसके लिए शारापोवा ने एक खास अंदाज अपनाया। उन्होंने सिनर के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है
This browser does not support the video element.
इस वीडियो में दोनों क्रिसमस कैरोल गाते हुए दिख रहे हैं
22 साल के सिनर ने फाइनल में रूस के दानिल मेदवेदेव को पांच सेट तक चले मुकाबले में 3-6, 3-6, 6-4, 6-4, 6-3 से हराया
दो सेट तक पिछड़ने के बाद सिनर ने शानदार वापसी की थी। यह उनका पहला ग्रैंडस्लैम खिताब भी है
इससे पहले सेमीफाइनल में सिनर ने दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को शिकस्त दी थी
सिनर 1976 के बाद ग्रैंडस्लैम का एकल खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए। 1976 में ऐसा एड्रियानो पनेटा ने किया था
This browser does not support the video element.
वहीं, वर्ल्ड नंबर-4 सिनर जोकोविच (2008) के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं
सिनर 2000 के बाद पैदा होकर ग्रैंडस्लैम जीतने वाले कार्लोस अल्काराज के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं
Video: ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली सबालेंका का ग्लमैरस अवतार