खेल रत्न से सम्मानित होने के बाद गदगद हुईं मनु भाकर, जताया आभार

अमर उजाला

Fri, 17 January 2025

Image Credit : @realmanubhaker
पेरिस ओलंपिक में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Image Credit : स्क्रीनग्रैब
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में खेल पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया और अन्य केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। 
Image Credit : PTI

This browser does not support the video element.

खेल मंत्रालय द्वारा जनवरी के शुरुआती सप्ताह में खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा की गई थी और राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

Video Credit :
इस सम्मान को हासिल करने के बाद मनु ने एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- मैं भारत के माननीय राष्ट्रपति से प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करके बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह सम्मान मुझे और भी अधिक मेहनत करने और अपने देश को गौरवान्वित करने के लिए और अधिक जीत हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। मैं उन सभी का दिल से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मेरी पूरी यात्रा में मेरा समर्थन किया, मेरा मार्गदर्शन किया और मेरा उत्साहवर्धन किया। धन्यवाद।
Image Credit : @realmanubhaker
22 वर्ष की मनु एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं जिन्होंने अगस्त में पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। 
Image Credit :
मनु के अलावा विश्व शतरंज विजेता डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा हाई जंपर प्रवीण को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया।
Image Credit : PTI

टेनिस स्टार ओसाका का पार्टनर कार्डे से हुआ ब्रेकअप, दोनों की है एक बेटी

Instagram
Read Now