25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल फाइनल के दौरान 'नर्वस' थीं मनु भाकर, कही यह बात

अमर उजाला

Sat, 3 August 2024

Image Credit : PTI

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने शनिवार को स्वीकार किया कि वह 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल फाइनल के दौरान थोड़ा नर्वस थी। वह चौथे स्थान पर रही और इस तरह से पेरिस ओलंपिक खेलों में तीसरा पदक जीतने से चूक गईं।

Image Credit : PTI

इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दो कांस्य पदक जीते थे।

Image Credit : PTI

मनु ने प्रतियोगिता के बाद कहा, 'मैं वास्तव में नर्वस थी लेकिन मैंने शांत चित्त रहकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।'

Image Credit : PTI

आठ निशानेबाजों के फाइनल में 28 का स्कोर बनाने के बाद मनु निराश नजर आ रही थी। इसके बाद वह शूट-ऑफ में हंगरी की कांस्य पदक विजेता वेरोनिका मेजर से हार गईं।

Image Credit : PTI

मनु ने कहा, 'यह ओलंपिक खेल मेरे लिए बहुत अच्छे साबित हुए लेकिन नजर हमेशा अगले वाले खेलों पर रहती है और मेरी निगाहें अभी से अगले ओलंपिक में अच्छे प्रदर्शन करने पर लगी हैं।'

Image Credit : PTI

उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत खुशी है कि मैंने दो पदक जीते लेकिन इस स्पर्धा में मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। चौथा स्थान हासिल करना बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं होता है।'

Image Credit : PTI

मनु ने कहा कि उनसे काफी उम्मीद की जा रही थी लेकिन इससे उन्होंने अपनी एकाग्रता भंग नहीं होने दी।

Image Credit : PTI

उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं सोशल मीडिया से दूर हूं और मैंने अपना फोन तक चेक नहीं किया। मैं नहीं जानती कि दुनिया में क्या हो रहा है लेकिन मैं इतना जानती थी कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया।'

Image Credit : ANI

मनु ने कहा, 'अधिकतर स्पर्धाओं में मैंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसमे अच्छा खेल नहीं दिखा सकी। जैसे ही मैंने अपना खेल खत्म किया तो तुरंत ही सोचा इस बार ना सही अगली बार।'

Image Credit : ANI

उन्होंने कहा, 'मैंने और मेरी टीम ने कड़ी मेहनत की ताकि मैं पोडियम तक पहुंच सकूं और भारत पदक जीत सके। इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि मेरी टीम पूरी यात्रा के दौरान मेरे साथ रही।'

Image Credit : ANI

पूल से निकलते ही बेहोश होकर गिरीं स्लोवाकिया की तैराक तमारा पोटोका, देखें

instagram
Read Now