अमर उजाला
Thu, 10 August 2023
भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का केएलएम एयरलाइंस में खोया सामान मिल गया है
उनका खोया सामान उनके पास पहुंच चुका है। उन्होंने शीघ्र कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके कार्यालय को धन्यवाद दिया
पेरू में एक टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद केएलएम एयरलाइंस की उड़ान में घर लौटते समय मनिका का खेल उपकरणों से भरा सामान खो गया था और उन्होंने इसे वापस पाने के लिए सरकार से मदद मांगी थी
मनिका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आपका और आपके कार्यालय का शीघ्र कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद
मनिका ने लिखा- मेरा सामान हासिल करने में मेरी मदद करने के लिए आपका शुक्रिया
मंगलवार को केंद्रीय मंत्री से मदद की गुहार लगाते हुए मनिका ने कहा था कि वह बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही थी और उन्हें अपना सामान खोने की उम्मीद नहीं थी
सादियो माने ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह मनाया जश्न, वायरल हुआ Video